कबीर बुनकर प्रोत्साहन पुरस्कार"योजना बुनकर द्वारा स्वयं उत्पादित उत्कृष्ट प्रविष्टिया 29 जुलाई तक

 सीहोर,21 जुलाई,2024-25 हाथकरघा क्षेत्र के उत्कृष्ट एवं परमारागत संस्कृति के संरक्षण करने वाले बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए कबीर बुनकर प्रोत्साहन पुरस्कार" योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 के लिए हाथकरघा बुनकरी द्वारा स्वयं उत्पादित उत्कृष्ट प्रविष्टिया बुनकर द्वारा लूम पर बुनाई करते हुये फोटो सहित) सीहोर जिले के हाथकरघा बुनकरों से 29 जुलाई 2025 तक आमंत्रित है।


      प्रभारी अधिकारी जिला हाथकरघा ने बताया कि प्रविष्टि 29 जुलाई 2025 तक समय सांय 6.00 बजे तक स्वीकार की जावेगी। योजनान्तर्गत प्रथम पुरूस्कार एक लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपये एवं तृतीय पुरस्कार 25 हजार रूपये तथा प्रतीक चिन्ह शील एव श्रीफल तक सीमित रहेगा। आवेदन पत्र प्रारूप एवं अन्य आवश्यक जानकारी जिला हाथकरघा कार्यालय सीहोर से कार्यालयीन समय में संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments