एकीकृत बागवानी विकास मिशन के विभिन्न घटको के लिए आवेदन आमंत्रित

 सीहोर,21 जुलाई,2025  जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न घटाको जैसे फार्मगेट पैकहाउस, इन्टीग्रेटेड पैक हाउस, कलेक्शन एग्रीगेशन सेंटर, प्रीकूलिंग यूनिट, मोबाईल प्रीकूलिंग यूनिट, कोल्ड स्टोरेज, रेफीजेरेटर, ट्रान्सपोर्ट व्हीकल, नॉन प्रेसराईसड रिपेनिग चेम्बर, प्रेसराईसड रिपेनिगं चेम्बर, लॉकोस्ट ऑनिय/गार्लिक स्टोरेज, इन्टेग्रेटेड सपली चेन प्रोजेक्ट, फल क्षेत्र विस्तार आम, अमरूद, नीबू, वर्गीय फसल, संकर सब्जी एवं मसाला क्षेत्र विस्तार, पुष्प एवं प्याज क्षेत्र विस्तार संरक्षित खेती पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस मे सब्जी, गुलाब की खेती, जैविक खेती वर्मी बेड इकाई तथा कृषि यंत्र 20 पीटीओ एचपी तथा ट्रैक्टर पावर टीलर पावर, नैपसेक स्प्रेपम्प पावर नेपसेक स्प्रे, इको फेडली लाईट ट्रेप, सोलर कॉप ड्रायर के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है।


      विभिन्न घटको मे लागत का लगभग 40-50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि इच्छुक कृषक विभागीय पोर्टल MPFSTS पर अपनी कृषक आईडी से योजना से संबंधित ओवदन कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक खसरा बी-1, मोबाईल नम्बर, पासपोर्ट साईज फोटो एवं जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक है। जानकारी के लिए विकासखण्ड कार्यालय के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। सहायक संचालक उद्यान ने जिले के सभी पात्र कृषको से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments