जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित


सीहोर, 14 जुलाई, 2025   कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक मे कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने बैठक में उपस्थित विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से कर्मचारियों के हित में अनेक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

   कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी विभाग के कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से उनकी मांग एवं समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की और कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में अनेक संघों के पदाधिकारियों ने जिले में कार्यरत कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची, क्रमोन्नति, समयमान, वेतनमान, लंबित एरियर्स की मांग, सेवा पुस्तिका का समय पर संधारण, सेवानिवृति उपरान्त शीघ्र स्वत्वों का भुगतान सहित अपनी अन्य मांगें रखी। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के सभी मांग, समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और निराकरण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

 कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी विभाग के अधिकारियों को लंबित एरियर्स के प्रकरण को नियमानुसार कार्रवाई कर समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति संबंधी प्रकरण के आवेदन लंबित हैं उन्हें भी प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त किया तथा संबंधित विभागों को समय अवधि में कर्मचारियों के मांग को आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए।

    बैठक में अपर कलेक्टर श्री वृंदावन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती स्वाति मिश्रा, अजाक्स के संभागीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल धनवाल, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह ठाकुर, लिपिक वर्ग मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह, वन विभाग अध्यक्ष श्री चेतन कुमार आर्य, अपाक्स अध्यक्ष श्री कमल कीर, आजाद अध्यापक संघ जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रांतीय शिक्षक संघ श्री संजय सक्सेना सहित अनेक अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



 



Post a Comment

0 Comments