सीहोर, 21 जुलाई,2025 सीहोर जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल एवं सहायक यंत्री श्रीमती पायल ठाकुर ग्राम चारनाल स्थित राधाकृष्ण गौशाला का निरीक्षण किया गया। गौशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में संचालित की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गौशाला में चारा, भूसा, पेयजल सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढ़ंग से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि गौशाला में 109 गाय हैं।

0 Comments