गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पीएमश्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित






सीहोर, 10 जुलाई, 2025   गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीहोर स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरूजनों का फूल माला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व गुरुओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। गुरु हमारे जीवन को सफलता की दिशा दिखाते हैं और हमारा मार्गदर्शन करते हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि भारत में माता-पिता तथा आचार्य देवो भव: की भावना हमेशा रही है। हमें जहां से जो भी उचित शिक्षा मिले उसे ग्रहण कर लेना चाहिए तथा जीवन में उसे प्रयोग भी करना चाहिए। इस अवसर पर भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्राध्यापक डा. भागचंद जैन, श्री मांगीलाल ठाकुर, प्राचार्य रोहिताश्व शर्मा, डॉ तृप्ता झा, डॉ आमिर एजाज सहित कॉलेज के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

जिले के अनेक स्कूल कॉलेजों के कार्यक्रम आयोजित

  गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीहोर स्थित शासकीय सांदीपनि मनुबेन स्कूल, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कन्या शिक्षा परिसर सहित अनेक स्कूल एवं कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के महत्व के बारे में बताया गया और गुरुजनों को सम्मानित किया गया।  

Post a Comment

0 Comments