कांग्रेसियों ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने दिया एक दिवसीय धरना, कहां किसानों को परेशान नहीं होने देंगे. मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मुंग तुलाई में किसानों को परेशान नहीं किया जाए और खाद उपलबध करे सरकार, बंद हो काला बाजारी



 सीहोर। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान के मुख्य अतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों द्वारा सीहोर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार डॉ.अमित सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। राजीव गुजराती ने ज्ञापन का वाचन करते हुए कहा कि मूंग खरीदी केन्द्र पर किसानों की उपज का तौल में काफी दिन लगाये जा रहे हैं, जिसके बारिश का मौसम होने के कारण किसानों की उपज ट्राली व अन्य साधनों में लाई गई उपज खराब तो हो ही रही है, साथ किसानों को भूखे-प्यासे रहकर अपने नम्बर का लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है।

प्रदेश में किसानों को शासन स्तर पर खाद पर्याप्त मात्रा में मोहिया नही कराये जाने से शासन की विफलता के कारण किसानों को प्रायवेट दुकानों से धड़ल्ले हो रही यूरिया खाद की काला बाजारी से महंगें दामों पर खाद क्रय करने के लिये विवश होना पड़ रहा है वहीं किसानों को अमानक खाद का विक्रय भी किया जा रहा है, जिसके कारण किसानों की फसल पर विपरीत असर पड़ रहा है।

किसान भाईयों के प्रति शासन की अनदेखी से हो धड़ल्ले से हो रही कालाबाजारी के चलते किसानों अमानक व फफुंद नाशक दवाईयाँ महगें दामों पर खरिदने को विवश होना पड़ रहा है, जिससे किसानों की फसल अंकुरित नही हो रही है।

इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने आरोप लगाकर कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों के साथ सहानुभूति दिखाने का ढोंग करते हैं जबकि उनके गृह जिले में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। किसानों को अमानक खाद बेचा जा रहा है, उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। यहाँ तक कि किसानों की उपज का तौल समय पर नहीं हो रहा है। खरीदी व्यवस्था में जमकर धांधली हो रही है। सरकार किसानों के साथ लगातार वादा खिलाफी कर रही है और जिन वादों को कर के भाजपा सरकार में आई वे पूरे नहीं किया जा रहे हैं। किसानों को नकली फफूंद नाशक दवा विक्रय करने वाली उत्पादक कंपनी इस सीजन में किसानों को गहरा आर्थिक घाव दिया है।

शासन की अनदेखी के कारण धड़ल्ले से अमानक दवाईयों महगें दामों पर किसानों को बेची जा रही है जब किसानों ने दवा मिलाकर बोवनी की, लेकिन सोयाबीन बीज अंकुरित नहीं हुआ ओर फसल नष्ट हो गई। कई किसानों की फसल बर्बाद हुई है उनमें से कुछ ने आधे में मक्का लगा दी है तो किसी ने खेत पर जाना ही छोड़ दिया है। खेत में फैलने के असर से जो दोबारा फसल बोई है वह भी ग्रोथ बहुत धीमी गति से कर रही है। इसमें छोटे के साथ बड़े काश्तकार भी शामिल हैं। सरकार की नाकामी के कारण हो रही कालाबाजारी से किसानों को के समक्ष आर्थिक संकट गहरा रहा है, साथ ही किसानों की फसल बर्वाद हो गई है, जिससे किसान काफी परेशान है। कांग्रेस द्वारा मांग की गई है कि प्रदेश सरकार द्वारा समय रहते त्वरित किसान हित में उचित कदम नही उठाये गये तो कांग्रेसजन आगामी दिनों में किसानों के साथ धरना प्रदर्शन किया जावेगा, जिसकी समस्त जवाबदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से जिले के सहप्रभारी दिनेश मेघानी, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर, हरपाल ठाकुर, विक्रम मस्ताल, कमल सिंह चौहान, गणेश तिवारी, निशांत वर्मा, विष्णु प्रसाद राठोर, विवेक राठौर, गुलाब बाई ठाकुर, कमलसिंह, नईम नवाब, ओम वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, रमेश गुप्ता, राजाराम बड़े भाई, पवन राठौर, देवेन्द्र चौधरी, राजेश भूरा यादव, सीताराम भारती, देवी सिंह थरोल, घनश्याम जांगड़ा, गोपाल शर्मा, संजीव अग्रवाल, संजय मालवीय, मजीद अंसारी, नरेन्द्र खंगराले, मुकेश गड़ोदिया, महेश मुंदीखेड़ी, देवेन्द्र बोरदी, रामनारायण शर्मा, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, ममता कीर, आरती खंगराले, मुकेश ठाकुर, कमलेश चाण्डक, जितेन्द्र सोभाखेड़ी, राजेन्द्र यादव, राजकुमार मालवीय, ऋिषी पटेल, महेन्द्र ठाकुर, धीरेन्द्र ठाकुर, गजराज परमार, तनिष्क त्यागी, राहुल गोस्वामी, ममता शर्मा, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments