आष्टा में रोजगार मेला आयोजित रोजगार मेले में 11 कंपनियों द्वारा किया गया 592 युवाओं का चयन

 





सीहोर, 11 जुलाई, 2025  आष्टा में कौशल विकास इको सिस्टम कार्यक्रम के तहत आष्टा एनआरएलएम, आईटीसी मिशन सुनहरा कल, प्रथम एजुकेशन और प्रदान संस्था द्वारा विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले का शुभारंभ आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया। इस अवसर पर विधायक श्री इंजिनियर ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है।

  रोजगार मेले 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने द्वारा विभिन्न पदों के लिए 592 युवाओं का चयन किया गया। इस अवसर पर श्री सोनू गुणवान, श्री गजराज सिंह पटेल, जनपद सीईओ श्री अमित व्यास, एनआरएलएम जिला प्रबंधक श्री दिनेश बरफा, कौशल विकास जिला प्रबंधक सुश्री सविता रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और युवा शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments