एक पेड़ माँ के नाम’’ का शुभारंभ 5 जून को

 

सीहोर,04 जून,2025 प्रमुख सचिव पर्यावरण ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को आयोजित किया जायेगा। विश्व पर्यावरण दिवस वन नेशन, वन मिशन एण्ड प्लास्टिक पॉल्यूशन पर आधारित होगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को समुचित कार्य करने के निर्देश दिये।


     पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। साथ ही एकीकृत पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का भी शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा तैयार प्रदेश के वेटलैण्ड्स एटलस का विमोचन किया जायेगा। पीएचडी छात्रवृत्ति एवं मध्यप्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार का वितरण भी कार्यक्रम में किया जायेगा

Post a Comment

0 Comments