सीहोर, 16 मई, 2025 स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डेंगू जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की थीम "देखे, साफ करे, ढके डेंगू को हराने के उपाय करे" थी। कार्यशाला में डेंगू के लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर डेंगू जागरूकता गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यशाला में प्राचार्य श्री रोहिताश्व शर्मा, श्री गणेशलाल जैन, जिला मलेरिया अधिकारी श्री क्षमा बर्वे सहित अन्य शिक्षकगण, एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments