सीहोर, 16 मई, 2025 कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने बैठक आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने पीएम मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, पोषण योजना, पीएम केयर फार चिल्ड्रन योजना, बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाला आर्शीवाद योजना, स्पॉनसरशिप एवं फास्टर केयर, मिशन वात्सल्य, मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम सहित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने भी संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी में दर्ज गर्भवती धात्री महिलाओं को टीएचआर (टेक होम राशन) देने में तीन से छ: वर्ष के बच्चों को शत प्रतिशत गर्म पका हुआ भोजन प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी टीएचआर हितग्राहियों की ईकेवाईसी कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को दुबलेपन, कम वजन एवं कुपोषण से बचाने के लिए तथा सभी बच्चों को सामान्य पोषण स्तर में लाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए। इसके साथ ही कुपोषण स्थिति से ठीक होकर सामान्य स्तर में आने वाले बच्चों की माताओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाये।
बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि सभी आंगनबाड़ियों को एक-एक पॉकेट बुक उपलब्ध कराएं जाएं जिसमें यह जानकारी हो कि उचित पोषण के लिए बच्चों को क्या खाना चाहिए और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। ताकि बच्चों की पोषण स्थिती में सुधार हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए संचालित होने मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना, मुख्यमंत्री कोविड-19 योजना, पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के हितग्राही बच्चों का निरंतर फॉलोअप किया जाए। इसके साथ ही मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण एवं कल्याण समिति के माध्यम से योजना की निरंतर निगरानी एवं मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं का बेहतर संचालन करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश कुमार खरे ने जिले में चल रही महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments