सीहोर, 11 मई, 2025 कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले के सभी विभाग के जिला अधिकारियों को अपने विभाग के नवाचार एवं उत्कृष्ट पहल करने वाले शासकीय सेवकों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के आवेदन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिन शासकीय सेवकों ने मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के विज्ञापन में वर्णित कार्यक्षत्रों के अंतर्गत पहल एवं नवाचार का अनुप्रयोग किया है, उन शासकीय सेवकों को इस पुरस्कार के आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए।
जारी निर्देशानुसार नवाचार के लिए वर्ष 2025 में प्रदान किए जाने वाला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार उन्हीं आवेदकों को प्रदान किया जाएगा, जिन आवेदकों ने 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक की समय अवधि में नवाचार एवं उत्कृष्ट पहल की हैं। इस पुरस्कार के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट www.awards.mp.gov.in पर देखा जा सकता है।
0 Comments