मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज छावनी शहर सीहोर एंव लोकजनकल्याण परिषद सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया मातृशक्ति एंव होनहार प्रतिभाओं का सम्मान




सीहोर। मातृ दिवस के अवसर पर आर्य समाज छावनी शहर सीहोर एंव लोकजनकल्याण परिषद सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में जनमानस की सुख समृद्धि एवं पर्यावरण सुद्धी के लिये एक दिवसीय गायत्री यज्ञ किया गया। इसी तारतम्य में मातृ दिवस के अवसर पर शहर की होनहार प्रतिभाओं का सम्मान एंव मातृ श्ािक्त का सम्मान आर्य समाज छावनी सीहोर अध्यक्ष एंव परिषद के संरक्षक कमलेश आर्य ने शॉल, श्रीफल, भगवान श्री गणेश की प्रतिमा एंव सम्मान पत्र भेट कर किया। विगत् वर्ष कस्तुरबा कन्या विद्यालय गंज सीहोर 10+2 की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली शहर की होनहार बेटी सुहानी अहिरवार का भी सम्मान किया गया। इस वर्ष 10+2 में प्रथम स्थान पाने वाले हर्षित अहिरवार का भी सम्मान किया गया। सिद्धी सेंगर जो कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए नाममात्र शिक्षण शुल्क लेकर बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही है, वहीं रिद्दी सेंगर पेंटिंग के क्षैत्र में बच्चों को पेंटिंग सिखा रही है उनका भी सम्मान किया गया। इसी मौके पर मातृ शक्ति के रूप में विनिता प्रजापति, किरण शर्मा, माही कुशवाह, श्रीमती राजोरिया का भी सम्मान किया गया। सर्व प्रथम शास्त्री विजय राठौर के सानिध्य में गायत्री यज्ञ किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त आर्यवीर दल के अध्यक्ष अनूप कौशल ने व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments