सीहोर, 13 मई, 2025 जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सहकारिता विभाग, वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत 15वीं वित्त कार्ययोजना सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के संचालन एवं प्रगति समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री जीवन सिंह मंडलोई, जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन, जिला पंचायत के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments