सीहोर, 06 मई, 2025 जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने प्रभार क्षेत्र की पंचायतों का नियमित भ्रमण करें और हितग्राहियों की हैंड होल्डिंग करते हुए सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण कराएं। बैठक में योजना के कार्यों में आ रही चुनौतियों, समाधान की रणनीतियों और आगामी समय सीमा में लक्ष्य पूर्ति के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत एवं सभी जनपदों के आवास योजना प्रभारी, जिले के सभी सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं उपयंत्री उपस्थित थे। सभी जनपद सीईओ वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
.jpeg)
0 Comments