कलेक्टर ने की जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा सभी विकास एवं निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में पूर्ण कराएं - कलेक्टर श्री बालागुरू के. वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण कराएं पुल पुलियों के निर्माण कार्य - कलेक्टर



सीहोर, 06 मई, 2025  कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माण विभागों की बैठक आयोजित कर जिले में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले में चल रहे सभी निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने मैदानी अमले को लक्ष्य देकर उसके अनुरूप कार्य को पूर्ण कराए। इसके साथ ही सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

 कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान यदि गुणवत्ता में कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विकास एवं निर्माण कार्यो की मॉनिटरिंग करें और कार्यों को जल्द से जल्द से पूर्ण कराएं। उन्होंने जिले में चल रहे पुल, पुलिया, नाली सहित अन्य सभी निर्माण कार्यों को वर्षा ऋतु से पहले ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणत्तपूर्ण और अच्छे पुलों के निमार्ण से एक विकसित देश का निर्माण होता है, उत्कृष्ट निमार्ण कार्य हमारे देश की नींव हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी कार्य के लिए उतनी ही समय सीमा बताई जाए जितने समय मे वह कार्य पूर्ण हो सके।

उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए कि समय का एक-एक दिन बहुत कीमती है, समय खराब न करें और विकास एवं निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का प्रयास करें। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग को सभी सड़कों एवं पुलों के निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिक्रमण के कारण यदि कही सड़क निर्माण कार्य में दिक्कत आती है, तो वहां त्वरित कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया जाए और निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने जिले की पंचायतों के चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने लोक निमार्ण विभाग, जल संसाधन, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, शिक्षा विभाग, सेतु निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नर्मदा घाटी विकास प्रा‍धिकरण सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

Post a Comment

0 Comments