सीहोर, 20 मई, 2025 शासन के निर्देशानुसार सीहोर स्थित होमगार्ड लाइन पर 60 सिविल डिफेंस वालंटियर्स को एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की टीम द्वारा नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में सिविल डिफेंस वालंटियर्स को नागरिक सुरक्षा, रेड एवं ग्रीन सायरन, घायलों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की विधि, प्रथम उपचार, कंबल से स्ट्रेचर बनाना, आग एवं फायर एक्सटिंग्विशर, सीपीआर की उपयोगिता एवं महत्व, हवाई हमले के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों सहित अन्य कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही आपदा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर विस्तृत अवलोकन भी कराया गया।
इस प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को विभिन्न आपातकालीन स्थितियों जैसे युद्ध के समय हवाई हमले, आगजनी अथवा किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों को सिखाया गया कि इन विषम परिस्थितियों में वे किस प्रकार अपनी और अपने समुदाय की सुरक्षा को प्रभावी ढंग से संभाल सकते हैं।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments