एक जिला एक औषधीय उत्पाद योजना के तहत प्रशिक्षण आयोजित




सीहोर, 04 अप्रैल, 2025  शासन के निर्देशानुसार एक जिला एक औषधीय उत्पाद योजना के तहत आयुष विभाग द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा अश्वगंधा के बारे में कृषि, संग्रहण, भंडारण, वितरण, विक्रय आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही औषधीय फसल अश्वगंधा की उन्नत कृषि एवं उत्पाद के संग्रहण के सम्बंध में जानकारी दी गई।। जिला आयुष अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह लोधी बताया की इस योजना का मुख्य उद्देश्य अश्वगंधा की कृषि के लिए कृषकों को प्रेरित करना है एवं जिले में एक औषधीय उत्पाद की पैदावार बढ़ाना है।

Post a Comment

0 Comments