सीहोर, 04 अप्रैल, 2025 कलेक्टर श्री बालागुरू के ने बैठक आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने पीएम मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, पोषण योजना, पीएम केयर फार चिल्ड्रन योजना, बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाला आर्शीवाद योजना, स्पॉनसरशिप एवं फास्टर केयर, मिशन वात्सल्य, मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम सहित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की।
08 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलाया जाएगा पोषण पखवाड़ा
बैठक में जानकारी दी गई कि 08 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जिले में पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस पखवाड़े के तहत जिले में विभन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन किय जाएगा। बच्चों में मोटापा कम करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं योग गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जाएगा। बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जांएगी। इसके साथ ही डायरिया प्रबंधन एवं वॉश व्यवहार संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार कार्यशालाएं आयोजित कर मोटे अनाज के उपयोग के लिए आमजन को प्रेरित किया जाएगा। कलेक्टर श्री बालागुरू के ने मैदानी अमले को निर्देश दिए कि इस पखवाड़ें के तहत सभी गतिविधियां शासन के निर्देशानुसार संचालित करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल्ल खत्री सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments