सीहोर, 12 अप्रैल, 2025 स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सा अधिकारियों, सीएचओ, एएनम, सेक्टर सुपरवाईजरों की प्रत्येक शनिवार को सेक्टरवार बैठक आयोजित कर विभाग द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है तथा निरंतर इन गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया ने श्यामपुर अर्बन सेक्टर के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक आयोजित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

0 Comments