सीहोर, 12 अप्रैल, 2025 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह विभाग के निर्देशानुसार सीहोर जिले में 17 अप्रैल 2025 को प्रात: 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक सीहोर हाईवे बायपास स्थित चौपाल सागर में औद्योगिक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह मॉक ड्रिल रासायनिक एवं औद्योगिक दुर्घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में आयोजित की जाएगी और इसमें विभिन्न आपातकालीन सेवाएं शामिल होंगी। मॉक ड्रिल का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में दुर्घटनाओं के प्रभाव को कम करना और जन-धन की हानि को नियंत्रित करना है।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक परिसरों में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक प्रभावी और सक्षम रणनीति तैयार करना है। इस मॉक ड्रिल में जिले के सभी प्रमुख आपदा प्रबंधन दलों जैसे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस, सेना, और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। मॉक ड्रिल के दौरान दुर्घटना स्थल पर इंसिडेंट कमांड पोस्ट, राहत कैंप, मेडिकल हेल्थ पोस्ट और मीडिया डेस्क बनाए जाएंगे। मॉक ड्रिल के दौरान रासायनिक रिसाव और औद्योगिक दुर्घटनाओं के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए मॉक ड्रिल में ग्रीन कॉरिडोर बनाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि त्वरित चिकित्सा सहायता दी जा सके। इसके साथ ही 17 अप्रैल को आयोजित होने वाली औद्योगिक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के संबंध में 15 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई है। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी भाग लेंगे। इस संबंध में 08 अप्रैल को वीसी के माध्यम मॉक ड्रिल के सबंध में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संबंधित अधिकारियों चर्चा की गई तथा दिशा निर्देश दिए गए है।

0 Comments