सीहोर, 08 अप्रैल 2025 सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए सीहोर टाउन हॉल के पास स्थित जिला पुस्तकालय में निशुल्क कोचिंग क्लासेस का नया बैच प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए 07 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जिसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन प्रात: 08 बजे से 10 के बीच पुस्तकालय में उपस्थित होकर करा सकते है तथा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8225060993, 9630226814 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह निशुल्क कोचिंग आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा द्वारा सिविल सेवा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही है।

0 Comments