विश्व जल दिवस पर संगोष्ठी आयोजित




सीहोर, 22 मार्च, 2025 विश्व जल दिवस के अवसर पर सीहोर विकासखंड के ग्राम मोगरा फूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व जल दिवस एवं ग्लेशियर संरक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बताया गया कि विश्व जल दिवस का उद्देश्य पानी की अपव्यय को रोकना, लोगों को पानी का महत्व बताने और इसकी कमी से निपटने के लिए प्रोत्साहित करना है। पृथ्वी का जल स्तर तेजी से कम हो रहा है, जो भविष्य में मानव जाति के लिए खतरा बन सकता है, जल के बिना जीवन असंभव हो जाएगा। इसलिए जल के महत्व को समझते हुए इसे बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, विद्यार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments