सीहोर, 22 मार्च, 2025 भैरूंदा जनपद के ग्राम पिपलानी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कु. बसकर परतें का चयन बिहार में होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप की मध्यप्रदेश टीम में हो गया है। बालिका बसकर परतें के चयन से पूरे क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा के साथ ही खेलो के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयनित होकर कुमारी बसकर ने अपने गांव एवं अपने जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के शिक्षकों तथा ग्रामवासियों ने कुमारी बसकर को बिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए विदा किया। इस अवसर पर श्री देवी सिंह धुर्वे, श्रीमती दुलारी बाई धुर्वे, प्राचार्य अमन मालवीय सहित ग्रामवासियों एवं शिक्षकों ने कुमारी बसकर को सम्मानित भी किया।

0 Comments