विधायक राय ने पत्नि के साथ महोदव की पूजा अर्चना के बाद दी जनता को होली शुभकामनाऐं महादेव की होली में शामिल हुआ राय परिवार



सीहोर। चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में विधायक सुदेश राय ने अपनी धर्मपत्नि अरूणा राय के साथ भगवान महादेव की विधिवत पूजा अर्चना कर जल अर्पित किया। महादेव की पूजा अर्चना के बाद विधायक सुदेश राय और अरूणा राय ने नागरिकों के लिए सुख समृद्धि की कामना भगवान भोलेनाथ से की और ऐतिहासिक महादेव की होली चल समारोह में भी सम्मिलित हुए।


अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर से ढोल बेजबाडों डीजे और अनेक झांकियों हाथी घोड़ों रथों के साथ महादेव की होली चल समारोह शुरू किया गया। महादेव की होली चल समारोह में देश भर से आए श्रद्धालु और शहर के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे। श्रद्धालुओं का विधायक सुदेश राय और अरूणा राय ने फूल वर्षाकर स्वागत किया और होली की शुभकामनाऐं दी। विधायक सुदेश राय ने इस पावन पुनित अवसर पर कहा की अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में कुबेरेश्वरधाम पूरी दुनिया में प्रसिंद्ध तीर्थ स्थल बन गया है शहर में होने वाली नबाव की होली को समाप्त कर उन्होने महादेव की होली मनाना प्रारंभ कराकर सनातन धर्मियों को उर्जा शक्ति से भर दिया है आज महादेव की होली में शहर ही नही बाहर से आए नागरिक भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए है आस्था और उत्साह के साथ मंदिरों में भी पंडित मिश्रा के आहवान से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धी हुई है यह इस बात का प्रमाण है की हम अपनी संस्कृति से जुड़ रहे है।


Post a Comment

0 Comments