ग्राम तकिया के प्रभावित किसानों से मिले विधायक श्री राय





सीहोर, 15 मार्च, 2025   विधायक श्री सुदेश राय ने श्यामपुर तहसील के ग्राम तकिया में आग से नष्ट हुई खेत में खड़ी गेंहू की फसल के नुकसान का निरीक्षण किया तथा प्रभावित किसानों से भेंटकर नुकसान के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद दिलाने के लिए कहा। निरीक्षण के पश्चात लौटते समय उन्होंने गांव के बच्चों को चॉकलेट वितरित कीं तथा एक बालिका के पास स्कूल के लिए ड्रेस एवं जूते नहीं होने पर तत्काल क्रय करने के लिए राशि प्रदान की।

Post a Comment

0 Comments