किसानों को अब पांच रुपये में मिलेगा बिजली का स्थाई कनेक्शन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव तीन साल में किसानों को 30 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे किसानों द्वारा सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली नगद खरीदी जाएगी किसानों की आय बढ़ाने और उनका जीवन बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी प्रधानमंत्री श्री मोदी के किसानों के प्रति प्रेमभाव का प्रकटीकरण है उनकी कल्याणकारी योजनाएं मुख्यमंत्री ने कृषकों से फसल चक्र में बदलाव का किया आव्हान मध्यप्रदेश जैविक खेती में अपनी विशेष पहचान करें स्थापित जिला स्तर पर लगेंगे विभिन्न कृषि मेले मुख्यमंत्री ने कृषकों को खेती को बेहतर बनाने, नवीन तकनीक अपनाने और अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने का दिलाया संकल्प किसान हितैषी नीतियों-निर्णयों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आभार जताने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे किसान गेहूँ का समर्थन का मूल्य 2600 रुपये करने और धान उपार्जन पर 4 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की प्रोत्साहन राशि से प्रसन्न हैं किसान




मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सर्वाधिक महत्व कृषकों को दिया है। कृषक अन्नदाता ही नहीं, अपितु जीवन दाता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ग्रामीण भारत के विकास को गति प्रदान की। महात्मा गांधी कहते थे कि भारत को समझना है तो गांव को समझना होगा। भारत में विकास को गति देने के लिए किसानों के जीवन को समृद्ध और सशक्त बनाना होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए ही किसान, गरीब, महिला और युवा पर ध्यान केंद्रित किया है।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह किसानों की सरकार है। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आभार व्यक्त करने के लिए किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेती की व्यवस्था बेहतर करने, नवीन तकनीक अपनाने, शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने और अपने बच्चों का भविष्य बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करने का किसानों को संकल्प दिलाया।

   किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि किसान भारतीय अर्थ व्यवस्था की बैकबोन हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में किसानों को मिल रही सुविधाओं से राज्य पुन: कृषि में देश में सिरमोर बनेगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ और धान के बारे में घोषणा कर किसानों की मेहनत को सम्मान दिया है। खजुराहो सांसद श्री वी.डी .शर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव आभार व्यक्त करने का निर्णय़ सराहनीय है। इस ऐतिहासिक फैसले से किसान परिवारों में प्रसन्नता का संचार हुआ। किसान मोर्चा के अध्यक्ष तथा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किसान हित में लिए गए निर्णयों के लिए प्रदेश के किसानों की ओर से आभार माना।

   मुख्यमंत्री निवास में किसान आभार सम्मेलन के अवसर पर ऊर्जा, उद्यानिकी, खाद्य नागरिक आपूर्ति, किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई।

  कार्यक्रम में खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, नगर निगम भोपाल अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments