सीएमएचओ ने किया आष्टा सिविल अस्पताल का निरीक्षण

 


सीहोर, 28 मार्च, 2025     सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने आष्टा सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल अस्पताल के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने ओपीडी पर्ची के साथ ही आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments