सीहोर, 20 फरवरी, 2025 एसडीएम श्री तन्मय वर्मा ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों परीक्षा के लिए टिप्स देते हुए कहा कि अपनी तैयारी को सही रूप देने के लिए अपनी एक स्ट्रेटजी होना आवश्यक है और इसके लिए सबसे पहले एक टाइम टेबल बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा टाइम टेबल बनाएं जिसका आप पालन कर सकें। उन्होंने कहा कि हमें नियमित करेंट अफेयर्स और मंथली मैगजीन पढ़ना चाहिए। इस दौरान कोचिंग के सहायक संचालक श्री हितिश दुबे, सुश्री नीतू लोधी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि टाउन हॉल स्थित लाइब्रेरी में प्रतिदिन प्रात: 08 बजे से 10 बजे तक आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा द्वारा एमपीपीएससी एवं यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। इस निशुल्क कोचिंग के नवीन बैच के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक विद्यार्थी सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच में लाइब्रेरी में उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल नंबर 6266874684 पर संपर

0 Comments