सीहोर। जिला नेशनल मीडिया फाउंडेशन ने छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय के सभागार में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। गरीमापूर्ण कार्यक्रम में देश की सेवा करने के लिए सेवानिवृत फोजियों एवं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विशिष्ठजनों जनहित में कार्यकरने वाले जनप्रतिनियिों और विशिष्ट पत्रकारिता के माध्यम से अनेक मुददों को निडरता के साथ उठाने वाले युवा पत्रकारों और संगीत के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले संगीतिका महाविघालय के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विकास पिं्रस राठौर और विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति एवं प्रधानमंत्री कॉलज ऑफ एक्सीलेंस प्राचार्य रोहिताश्व कुमार शर्मा एवं संगीतिका महाविघालय के प्राचार्य मांगीलाल ठाकुर,सेवा निवृतसेना संगठन अध्यक्ष हुकुम सिंह एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति गुलाब बाई ठाकुर एवं नेशनल मीडिया फाउंडेशन जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा और छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रस्तुत की गई सरस्वती वंदना
संगीतिका महाविघालय की मेघावी छात्रा भूवी शर्मा,पलक चौहान,उर्मिला मेवाड़ा, राजकुमारी वर्मा के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई नेशनल मीडिया फाउंडेशन जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर ने स्वागत उदबोधन दिया। नेशनल मीडिया फाउंडेशन जिला सचिव पवन विश्वकर्मा उपाध्यक्ष दिनेश नागर,सीहोर ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश मालवीय, इछावर ब्लाक अध्यक्ष जलील खान,जावर ब्लाक अध्यक्ष रायसिंह मालवीय और पप्पू सेन ने अतिथियों का पुष्प मालाऐं पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
अतिथियों ने किया संबोधित
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विकास पिं्रस राठौर और विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति एवं प्रधानमंत्री कॉलज ऑफ एक्सीलेंस प्राचार्य रोहिताश्व कुमार शर्मा और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ने संबोधित करते हुए छत्रपति वीर शिवाजी महाराज और भारतीय सेवा के पूर्व जवानों को नमन किया।
फोैजियों को प्रदान किए स्मृति चिंह
तत्पश्चात अतिथियों और नेशनल मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत फौजी हुकुम सिंह रालयावना, रामगोपाल आर्य,अनिल कुमार वर्मा,मनीष कुमार इटावरिया,दिनेश चंद्र वर्मा, शिवनारायण विश्वकर्मा,राजेश कुमार वर्मा,विनोद कुमार वर्मा, रामनरेश सिंह राठौर,रमेश कुमार वर्मा,द्वारका प्रसाद वर्मा,राम सिंह यादव,सुनील कुमार वर्मा,हबीब खान,निकीश मेवाड़ा,जीवन सिंह मेवाडा,अमर सिंह मेवाड़ा,दीपक कौशल,मुकेश पठारिया,मनीष कुमार वर्मा,
महेश कुमार वर्मा,मुकेश कुमार विश्वकर्मा को सम्मानित किया।
उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए किया गया सम्मान
सम्मान के अगले क्रम में अतिथियों के द्वारा उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश गुप्ता, युवा पत्रकार विवेक दोहरे,युवा पत्रकार संतोष गुणवान,युवा पत्रकार रवि पुष्पद एवं संगीतिका महाविघालय के विद्यार्थी अगस्त्य गुप्ता,भूवि शर्मा,दीप्ति शर्मा,मधुर सक्सेना,निलेश प्रजापति दक्ष शर्मा,कुन्दन ठाकुर,यश यादव,पलक चौहान,नीतू राव,सागर वर्मा,शिवाश वर्मा,उर्मिलाा मेवाड़ा महक और एकल नृत्य की प्रस्तृ़ति देने वाले सार्थक मालवीय को स्मृतिचिंह भेंटकर पुष्प मालाऐं पहनाकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार पवन विश्वकर्मा एवं पत्रकार दिनेश नागर ने किया आभार पत्रकार नरेश मेवाड़ा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पत्रकार केजी बैरागी, भारती पाल, शेलेश तिवारी,अंश रेकवार, मीनाक्षी विश्वकर्मा, शेलेश तिवारी, आकाश माथुर, रजनी राय, प्रेम राय,धमेंद्र मालवीय,संतोष मालवीय, पंकज शर्मा, संजय सोलंकी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्र्थी सम्मिलित रहे। राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।




0 Comments