सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में सप्ताह भर तक आयोजित होंगे कैंसर जांच शिविर

 

 




   


 सीहोर, 05 फरवरी, 2025 शासन के निर्देशानुसार जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में सप्ताह भर कैंसर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं में लगने वाली ओपीडी में आने वाले मरीजों का चिन्हांकन एव उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को विभिन्न प्रकार के कैंसरों के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी दी जाएगी।

 

     सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि इस सभी शिविरों के साथ ही सीहोर स्थित जिला चिकित्सालय के गायनी वार्ड में महिला कैंसर मरीजों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में गाइनेकोलॉजिस्ट द्वारा 30 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु की महिला कैंसर मरीजों का चिन्हांकन एव जाँच की जाएगी। इन शिविरों में प्रथम दिवस में 50 मरीजों का चिन्हांकन किया गया जिनकी जांच कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments