निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 

 


 


 

सीहोर, 05 फरवरी, 2025 आयुष विभाग द्वारा श्यामपुर विकासखंड के ग्राम महुआखेडी में निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 282 रोगियों का आयुष पद्धति से उपचार कर औषधियां प्रदान की गईं।

    

     जिला आयुष अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि राज्य औषधि पादप बोर्ड द्वारा एक जिला एक औषधि उत्पाद के तहत कार्यशाला आयोजित कर 203 अश्वगंधा के पौधों का निशुल्क वितरण किया गया एवं अवश्गंधा के लाभ के बारे में नागरिकों को विस्तार से जानकारी दी गई।

Post a Comment

0 Comments