शाउमावि निपानिया कला के दो विद्यार्थियों का ई स्कूटी के लिये चयन



सीहोर। शाउमा विद्यालय निपानिया कला के दो विद्यार्थियों का ई स्कूटी योजना में चयन हुआ है यह दोनों विद्यार्थी कक्षा 12वीं में पिछले वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था छात्र आयुष परमार कक्षा 12वीं एवं छात्र अनुष्का गौर  कक्षा 12वीं में पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मध्य प्रदेश शासन की महत्पूर्ण योजना ई स्कूटी के तहत दोनों को लाभ मिलने पर शाला की प्राचार्य द्वारा दोनों विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामना दी है बधाई देने वालों में श्रीमती वर्षा नाईक प्राचार्य ,श्री भरत सिंह , बाबूलाल मालवीय, जितेन जोशी ,दिनेश परमार, नीरजा तोमर ,रश्मि परिहार, महफूज खान ,बद्री प्रसाद वर्मा, संजय जैन ,मीना तिवारी ,रेखा सूर्यवंशी ,मंजू राठौर भवदीय

Post a Comment

0 Comments