सीहोर। विगत् दिवस क्रिसेंट रिसोर्ट में आयोजित जिला स्तरीय लिपिक वर्गीय कर्मचारी सम्मेलन में पुरे जिले भर से लिपिक वर्ग कर्मचारी व अन्य सम्मिलित हुए एवं सभी संगठन के प्रांताध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राजपूत द्वारा सभी विभागों से सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों का शॉल श्रीफल भेट कर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जे.बी.सिंह, कलेक्ट्रेड एल.एस.सेन, जनजाति कार्य विभाग बी.आर.त्यागी, बी.एस.पेठारी, अनिल शर्मा, रामबाबू सक्सेना आदि के साथ जिन कर्मचारियों का शाकसीय स्तर पर सम्मान नही हो पाता उन कर्मचारियों को उत्कृष्ठ कार्य के लिये लिपिक वर्ग कर्मचारियों द्वारा सम्मानित किया गया। अंशुल शर्मा जिला सचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष अंकुर शर्मा द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

0 Comments