जिला पंचायत सीईओ ने की ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित उपयंत्रियों, सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

 




सीहोर, 13 फरवरी, 2025 जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने बैठक आयोजित कर इछावर जनपद के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने नल जल योजना, वृक्षारोपण, आवास योजना, मनरेगा, एसबीएम, एनआरएलएम एवं आयुष्मान कार्ड सहित सभी विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान सेक्टरों में योजनाओं की प्रगति कम पाई गई। जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने इन सेक्टरों के उपयंत्रियों को बैठक में अनुपस्थित रहने एवं योजनाओं की प्रगति में कमी होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने ग्राम गादिया मे नल जल योजना के तहत क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम शाहपुरा के पंचायत सचिव को बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम भाऊखेड़ी के पंचायत सचिव द्वारा समय पर नलजल का कर वसूल न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, जनपद सीईओ, सहायक यंत्री, बीपीओ, एडीईओ, उपयंत्री, स्वास्थ्य विभाग के अमले सहित सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments