सीहोर, 13 फरवरी, 2025 कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने इछावर के भाऊखेड़ी स्थित मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया और स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने भाऊखेड़ी मनरेगा पार्क में संचालित पशुपालन, मत्स्यपालन, कस्टम हायरिंग सेंटर, फलोद्यान तथा औषधीय पौधों की खेती सहित विभिन्न गतिविधियां देखी और स्वसहायता समूह की महिलाओं से जानकारी लेते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्य और व्यापार के विस्तार के संबंध में सुझाव दिए।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी एवं आत्मनिर्भर महिला प्रोड्यूसर कंपनी इछावर के कार्यों का अवलोकन किया। भाऊखेड़ी मनरेगा पार्क 28 एकड़ में निर्मित है। उन्होंने दीदियां द्वारा बनाए गए सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत संचालित अनेक यूनिटों का भी अवलोकन किया। इस दौरान जानकारी दी गई कि भाऊखेड़ी आजीविका पार्क में पशुपालन, मत्स्यपालन, कस्टम हायरिंग सेंटर, फलोद्यान तथा औषधीय पौधों की खेती, गौशाला सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इन गतिविधियों के साथ ही पार्क में पशुआहार युनिट, सीड ग्रेडर प्लांट स्थापित है। स्वसहायता समूह द्वारा फार्मा प्रोड्यूसर कंपनी निर्मित कर कृषि से जुड़े अन्य व्यवसाय किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इछावर के भाउखेड़ी में 28 एकड़ में निर्मित यह पार्क स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित किया जाता है। इस मनरेगा के माध्यम तथा समूह के सदस्यों के प्रयासों से लखपति दीदियों की आत्मनिर्भरता एवं उनके सफल उद्यमों की गूंज जैसे उन्नति एग्रो-प्रोसेसिंग यूनिट , पशु आहार यूनिट, मसाला यूनिट , गौशाला संचालन मछली पालन व कृषि जैसे कार्यों में समूह की दीदियों के संघर्षों और पारिवारिक चुनौतियों को पार करते हुए सामाजिक, आर्थिक बदलाव के साथ ही महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल खड़ी की है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री जमील खान, जनपद सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments