सीहोर। अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्ड क्रमांक 11 के डॉ. अम्बेडकर नगर के रविदास मंदिर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में रविदास जयंति मनाई गई। सर्वप्रथम राजीव गुजराती द्वारा रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की तथा उन्होने रविदास जयंति पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव से उठकर कार्य करने का प्रयत्न किया। संतजी ने भक्ति और साधना कर प्रभु की पूजा की। वह संत कवि और भगवान के भक्त थे। उपस्थितजनों को रविदास जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थितजनों में डॉ.अनीस खान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री, सीताराम भारती, राजाराम बड़े भाई, पूर्व पार्षद श्रीमति आरती नरेन्द्र खंगराले, प्रीतम दयाल चौरसिया, पार्षदगणों में विवेक राठौर, एस.के.फरेला, घनश्याम यादव, अम्बेडकर धर्मशाला के अध्यक्ष नीरज जाटव जोंटी, सुनील दुबे, रमेश गुप्ता, प्रवेश परिहार, धर्मप्रकाश आर्य, पन्नालाल खंगराले, धन्नालाल परचौले, विजय वर्के, सन्नी जाटव, दीपक सोनकर, अहिरवार समाज भोपाल संभाग अध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, बाबूलाल तुलावट, प्रदीप सरकार, धर्मेन्द्र धीमान, के.के. रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे। अंत में कांगे्रस के वरिष्ठ नेता डॉ.अनीस खान के जन्मदिन पर पुष्पमालाओं से स्वागत कर बधाई दी गई।

0 Comments