सीहोर,03 जनवरी,2025 मध्यप्रदेश के दो पैरालंपिक खिलाड़ी श्री कपिल परमार और सुश्री रूबीना फ्रांसिस ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों को भारत के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार “अर्जुन अवार्ड’’ से सम्मानित किया जायेगा। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने इस बड़ी उपलब्धि पर श्री कपिल परमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री कपिल परमार ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सीहोर जिले को और देश-प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
कपिल परमार सीहोर के रहने वाले हैं। श्री परमार पेरिस पैरालंपिक 2024 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। कपिल परमार ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में 5 सितंबर 2024 को 60 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसी के साथ वे जूडो में पैरालंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। अर्जन आर्वाड पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।


0 Comments