सीहोर मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित "युवा संगम " स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती कार्यक्रम मे सरस्वती कत्थक कला केंद्र की बच्चियों ने समूह नृत्य के माध्यम से लोकमाता अहिल्या बाई के जीवन को प्रदर्शित कर जीता द्वितीय पुरस्कार एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता मे संस्था की नित्या नामदेव ने प्रथम पुरस्कार और काशवी व्यास ने जीता द्वितीय पुरस्कार तथा संस्था की अन्य 12 बच्चियों को मिला प्रोत्साहन पुरस्कार | संस्था ने सभी भाग लेने वाले बच्चों को बधाईया दी बालिकाओं द्वारा संस्था की संचालिका श्रीमति रुपाली सोनी के मार्गदर्शन मे लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के त्रिशताब्दी जन्म उत्सव पर उनके जीवन चरित्र पर आधारित सुन्दर नृत्य प्रस्तुति दी गई जिसे उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की | सरस्वती कत्थक कला केंद्र की संचालिका ने उक्त सुन्दर कार्यक्रम हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया
0 Comments