राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ ने मनाई सावित्री बाई फुले की 194 वी जन्म जयंती


सीहोर। राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ के नेतृत्व में ग्राम कोठरी में माता सावित्रीबाई फुले की 194 वी जन्म जयंती का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उद्घाटन निर्मला मालाकार, सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालकर अपनी बातें रखी। विशेष अतिथि के रूप में विद्यार्थी मोर्चा के भोपाल संभाग अध्यक्ष बी.एस. भदोरिया, इछावर विधानसभा के बीएनपी के प्रत्याशी धूल सिंह धम्म, विशेष अतिथि धर्मेंद्र मालवीय ने ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि बामसेफ संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद पोरवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। ज्योतिबा फुले और बाबा साहब अंबेडकर, फातिमा शेख पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रेमलता सेल ने ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन संघर्ष पर उनके इतिहास को महिलाओं के  हक अधिकार से अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनम सिंह परमार ने किया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों में माया बागवान, सीता वर्मा, कुंजन राठौर, ममता प्रजापति, ज्योति मेवाड़ा, पूजा मालाकार, तारा मालाकार, रजनी मालाकार, लीला मालाकार, संजय मालाकार, मनोज मालाकार, रवि मालाकार, किरण सूर्यवंशी, जितेंद्र मालवीय, राजेंद्र मालवी, बबलू मालवीय, मोहित कारंजा, देव सिंह गौड़, कुंजन मलेकर, पारु भाई, रामगोपाल मालाकार, प्रेमनारायण मालाकार सहित शिक्षक व अन्य साथीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments