सीहोर। रविवार, 22 दिसम्बर 2024 को डॉक्टरों का महासम्मेलन कॉन्फ्रेंस क्रिसेंट लीजा हॉल में आयोजित हुआ। जिसमें पांच जिलों के 160 डॉक्टरों ने भाग लिया। प्रदेश के 17 विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया गया। अध्यक्ष डॉ. हीरा दलोद्रिया आष्टा, ऑर्गेनाइजिंग सेकेट्री डॉ. आर.के. वर्मा सीहोर, डॉ. बी.के. चतुर्वेदी एवं साइंटिफिक सेकेट्री डॉ. विवेक सक्सेना ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस जिले के दूर दराजों के डॉक्टरों को अपग्रेड करने के लिए किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं.प्रदीप मिश्रा द्वारा किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरोंडॉ पीयूष मनोरिया गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ने बताया कि प्रेगनेंसी में पीलिया का कैसे इलाज किया जाता है। डॉ आशुतोष सिंह ने बताया कि कैसे 100 साल की जिंदगी तक जिया जा सकता है। डॉ. दक्ष शर्मा पल्मनोलॉजिस्ट ने बताया कि प्रेगनेंसी में कैसे अस्थमा का इलाज किया जाता है। डॉक्टर पमनानी एंडॉक्रिनलॉजिस्ट ने बताया कि कैसे शुगर कंट्रोल की जाती है। डॉक्टर भटनागर कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि कैसे कार्डियक अरेस्ट एवं हार्ट अटैक का इलाज किया जाता है। डॉ भूपेंद्र रात्रे ने बताया कि एडल्ट पापुलेशन में कौन से वैक्सीन लगाई जाती हैं। डॉक्टर जयदीप खरे ने बताया कि ऑस्टियोपोरोसिस का कैसे इलाज किया जाता है। डॉ. माधुरी नागौरी कॉडियोलाजिस्ट, डॉ. शशांक दीक्षित कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. खंडेलवाल, डॉ. ओ.पी. यादव कार्डियक सर्जन डॉक्टर दिलीप राठौड़ कार्डियक सर्जन ने बताया कि हृदय रोगों का कैसे इलाज सम्भव है। डॉ. शुभम बीडकर ने बताया कि ब्रेन हेमरेज का कैसे इलाज किया जाता है। उक्त समारोह में डॉ. बी. बी. शर्मा इछावर, डॉ. सी.एल. साहू सीहोर, डॉ. गुप्ता शुुजालपुर, डॉ. आनंद शर्मा सीहोर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया, डॉ.प्रवीर गुप्ता, सिविल सर्जन एवं आईएमए के अध्यक्ष डॉ. भारत आर्य उपस्थित थे। पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टरों का कर्तव्य है मरीज को बचाना। डॉ.दलोद्रिया अध्यक्ष ने कहा कि लेटेस्ट जानकारी के लिए इस तरह के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नर्मदा पटेल ने किया एवं आभार व्यक्त डॉ.आर. के. वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में आशीष पटेल का विशेष सहयोग रहा।
0 Comments