शासकीय माध्यमिक शाला महुआ खेड़ी में स्वेटर वितरण


सीहोर।बालिका तनुजा की स्मृति में शासकीय माध्यमिक शाला महुआ खेड़ी में लगभग 65 छात्र छात्राओं को स्वेटर  वितरण बालिका के माता-पिता प्रभात मालवीय चंदा मालवीय , परिवारजन पारस मालवीय, डा.  संजय बामनिया द्वारा किया गया। परिवार द्वारा बच्चों को बिस्किट का वितरण किया गया। इसके पूर्व में भी परिवार समय-समय पर बिस्कुट और पेन बच्चों को भेंट करता रहा है। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक आर.आर. उइके, विकासखंड अधिकारी दीपा कीर, प्राचार्य आलोक शर्मा, बी आर सी अशोक वर्मा ,गोपाल ठाकुर हरिओम दाऊ ,संतोष जैन संतु, रविंद्र सिंह, अर्जुन ठाकुर , सिद्धू सिंह, भोजराज रघुवंशी,सुरेंद्र मालवीय मौजूद थे। अतिथियों में सर्वप्रथम स्वर्गीय बालिका तनुजा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात माता पिता का सम्मान अतिथियों और शाला परिवार ने किया।अतिथियों का स्वागत शाला प्रभारी सतीश त्यागी ,गोवर्धन सिंह ,ईश्वर सीनोरिया ,प्रार्थना गुप्ता, सरिता ठाकुर ने किया। प्रांतीय शिक्षक संघ जिला सीहोर के संजय सक्सेना, प्रदीप नागिया, राजेंद्र परमार, सुरेंद्र यादव ने सेवानिवृत्त गोपाल सिंह ठाकुर का सम्मान भी किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वेटर वितरण जैसे सकारात्मक कार्य के लिए माता-पिता को साधुवाद दिया और संस्था द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नागिया ने किया। शाला प्रभारी सतीश त्यागी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

                

Post a Comment

0 Comments