वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने दी सांसद आलोक शर्मा को जन्मदिन की बधाई



सीहोर। भोपाल-सीहोर सांसद, पूर्व महापौर एवं भाजपा नेता आलोक शर्मा को जन्मदिन के अवसर पर सीहोर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने बधाई दी है।  सांसद आलोक शर्मा के जन्मदिन पर श्री अरोरा ने भोपाल पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया एवं शॉल, श्रीफल से उनका सम्मान भी किया। श्री अरोरा ने जन्मदिन पर सांसद आलोक शर्मा के दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि सांसद आलोक शर्मा बेहद सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। वे हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं एवं उनके पास जो भी जाता है खाली हाथ नहीं आता है। भोपाल महापौर रहते हुए उन्होंने भोपाल में विकास की गंगा बहाई थी तो अब वे भोपाल-सीहोर के सांसद भी हैं और यहां पर भी उनके नेतृत्व में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।  ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें लंबी उम्र दे और वह इसी तरह से सभी के लिए मदद करते रहें एवं प्रदेश की राजनीति में भी आगे बढ़ते रहे। इस दौरान अरोरा मित्र मंडल के साथी सहित श्री अरोरा के समर्थक भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments