सीहोर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती के 141 वें निर्वाण दिवस पर दिनांक 31 अक्टूबर दीपावली के दिन आर्य समाज गंज सीहोर द्वारा एक भव्य प्रभात फेरी प्रात: 5.00 बजे से निकाली गई, जो आर्य समाज मन्दिर गंज सीहोर से प्रारम्भ हुई । प्रभात फेरी में महर्षि दयानन्द सरस्वती के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित गीत एवं भजन वरिष्ठ सदस्य रमेश चन्द राठौर पीएचई, नरेन्द्र कुमार आर्य, समाज के प्रधान नरेश चन्द्र राठौर, मंत्री आर्य- रितेश राठौर द्वारा गाये गये, जय घोष से आकाश गुंजायमान आर्यवीर अधिष्ठाता रमेश कुमार आर्य द्वारा किया गया। प्रभात फेरी नगर के मुख्य-मुख्य मार्गों से भ्रमणोपरान्त पुन: आर्य समाज मंदिर गंज पहुंचकर ध्वजमान आमार प्रदर्शन तथा सूचना के साथ सम्पन्न हुई। ध्वज गान आभार प्रदर्शन तथा सूचना आर्य समाज के मंत्री आर्य रितेश राठौर तथा आभार प्रदर्शन समाज के प्रधान नरेश चन्द्र राठौर द्वारा प्रस्तुत किया गया। पश्चात् प्रात: 8:00 बजे से आर्य समाज मंदिर में विशेष यज्ञ किया गया। प्रभात फेरी एवं यज्ञ में-मौसम वैज्ञानिक डॉ. सत्येन्द्र सिंह तोमर, राम दयाल राठौर, राम दीन राठौर, राजेन्द्र राठौर, सुरेन्द्र कुमार राठौर, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, उप प्रधान तरुण जगवानी, कोषाध्यक्ष राजकुमार राठौर, उप मंत्री नीलेश राठौर सम्मी, पुस्तकालयाध्यक्ष बाबूलाल राठौर, धर्मप्रकाश आर्य पुरोहित धर्मेन्द्र शास्त्री, विकास राठौर, भगत सिंह आर्य, सूर्यकान्त आर्य देवकरण परमार, माखन सिंह परमार, अशोक राठौर, योग शिक्षक चन्दर सिंह राठौर-योगाचार्य, संजय राठौर, संजीव राठौर, राजेन्द्र राठौर नगरपालिका वाले, डॉ0 भविष्य राठौर, इं. अतिरुद्र प्रकाश राठौर, शंकर लाल छाया, मूल चन्द छाया, राकेश राठौर, डॉ0 राजमल मनोरिया, बाबूसिंह आर्य, गंगा प्रसाद छाया, प्रदीप राठौर, राजीव राठौर आदि उपस्थित रहे।


0 Comments