वसुंधरा विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों से मिलने पहुँचे अनुविभागीय अधिकारी (SDM)



सीहोर । वसुंधरा वेलफेयर फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित वसुंधरा विशेष विद्यालय ब्रह्मपुरी कॉलोनी सीहोर में मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी श्री तन्मय वर्मा जी व ग्रामीण आजीविका मिशन के ज़िला प्रोग्राम मैनेजर श्री दिनेश वर्फा जी का आगमन हुआ उन्होंने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया । वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह जी ने वसुंधरा के कार्यों और विशेष विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया । व संस्था के पदाधिकारीयो ने अतिथियों का तुलसी जी के पोधें से स्वागत किया । इस अवसर पर आदरणीय अनुविभागीय अधिकारी श्री तन्मय वर्मा जी ने दिव्यांग बच्चों से फेस टू फेस चर्चा की, वोकेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से दिव्याँग बच्चों द्वारा दीपक डैकोरेट (सजावट) करने की सराहना की व उन्होंने संस्था के बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की बात कही। और ग्रामीण आजीविका मिशन के ज़िला प्रोग्राम मैनेजर श्री दिनेश वर्फा जी ने अपने परिवार के साथ संस्था के बच्चों के लिए Oxygen Concentrator भेंट किया । इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी श्री हरिओम शर्मा दाऊ,श्री ऋषिराज जी, श्री एच एन वर्मा जी, श्री जितेन्द्र जी तिवारी, श्री मुकेश मामा, श्री आर एस मकवाना, श्री अशोक सोनी, श्री कमलेश राठौर, श्री राहुल जी विजयवर्गीय, श्री तरुण श्रीवास्तव, शिक्षक श्रीमती अंजना राठौर, श्री शुभम गुप्ता,  श्री रोनिक शर्मा (कोरियर), श्री अनुज तोमर, श्री अभिषेक चंद्रवंशी, श्री दिव्यांश चंद्रवंशी,श्री आकाश चंद्रवंशी, श्री सुमित वर्मा, श्री विवेक राठौर, कृष्णा, सुरभि, यश, महेशान,सोना गुप्ता, तमन्ना,  त्यागी, नेहा बाइकर की उपस्थिति रही । तथा श्री रजत ठाकुर ने स्माइल मेड एप्लिकेशन लांच की जिससे वे दिव्याँग बच्चों व नागरिकों को डॉक्टर और दवाईयो की सेवा देंगे ।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री हरि नारायण वर्मा जी द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments