सीहोर । कल 02 अक्टूबर 2024 को सीहोर जिले के कार्यकर्ताओं का प्रबोधन वर्ग सीहोर जिला संघ कार्यालय में संपन्न हुआ। प्रबोधन कार्यक्रम में अ.भा.ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री शरद जी कसरेकर एवं मध्यभारत प्रांत सह संगठन मंत्री श्री अनिल जी श्रीवास्तव ने संगठन के कार्य, रीति-नीति और कार्यकर्ता विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रांत सह कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंह कौरव भी उपस्थित रहे। प्रबोधन के पश्चात कार्य की सुदृढ़ता हेतु सीहोर जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सीहोर जिले की कार्यकारिणी में एडवोकेट श्री शिवप्रसाद दलोदरिया - अध्यक्ष ,श्री मनीष राठौर - उपाध्यक्ष ,श्री शैलेन्द्र राजपूत- सचिव ,जितेंद्र परमार- सहसचिव
,सह प्रचार प्रमुख – श्री राहुल परमार । आयाम में
एडवोकेट मानसिंह जी सेन - विधि आयाम प्रमुख ,
श्रीमती उमा पालीवाल- महिला आयाम प्रमुख
,श्री कृष्णा राजपूत- पर्यावरण आयाम प्रमुख
,जिला कार्यकारणी सदस्य
श्रीमती विभा राठौर,
श्री राहुल मेवाड़ा,
श्री डी के परिहार ,
श्री दीपक राजपूत को
नवगठित नियुक्त किया गया ।

0 Comments