अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की मौजूदगी में मनाया जाएगा धूमधाम से पर्व-संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा
सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में अधर्म पर धर्म की विजय श्री का पर्व विजयादशमी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बदलते हुए मौसम को देखते हुए समिति के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने रावण निर्माण समिति को निर्देश दिए है कि वाटर प्रूफ रावण, मेघनाथ के साथ कुंभकरण के पुतले का निर्माण करें। वहीं समिति के अध्यक्ष आशीष गहलोत ने गुरुवार की सुबह शहर के प्राचीन गणेश मंदिर, कुबेरेश्वरधाम, भूतेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर निमंत्रण भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण किया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की उपस्थिति में मुख्य अतिथि जसपाल सिंह अरोरा, अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता अरोरा, विशेष अतिथि मंहत हरिराम दास हंसदास मठ मंदिर, महंत ऊद्ववदास रामकुटी आश्रम रहेंगे। इसके अलावा भव्य राम बारात चल समारोह का गठन किया गया है। राम बारात शनिवार को रात्रि सात बजे शहर के नमक चौराहे स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से आरंभ होकर शहर के गांधी रोड, चरखा लाइन, बड़ा बाजार से होकर रावण दहन स्थल बाल विहार पहुंचेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए छावनी दशहरा उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति के तत्वाधान में शहर के बाल विहार मैदान पर उत्साह और आस्था के साथ दशहरा पर्व मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। जोरदार आतिशबाजी और रोशनी के मध्य रावण का दहन किया जाएगा। रावण दहन के पूर्व भगवान श्रीराम की बारात शहर के सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई मैदान पर पहुंचेगी।
शहर का सबसे भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा
समिति के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरोरा ने कहा कि इस साल भी आस्था और उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए समिति के द्वारा तैयारियां की जा रही है। राजधानी भोपाल में करीब 71 फीट के रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान शहर के भव्य बाल विहार मैदान पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन के पहले भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बाद महायुद्ध और लगातार तीन घंटे तक आकाशीय बहुरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इस साल बारिश को देखते हुए वाटर प्रूफ रावण के अलावा अन्य पुतलों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं मुंबई से जोरदार आतिशबाजी बुलाई गई है।
०००००००००००००

0 Comments