सीहोर। सीहोर जिले की तहसील इछावर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा द्वारा भव्य स्वागत किया तथा सीहोर जिले की राजनैतिक गतिविधियों पर चर्चा की। इसके पश्चात राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के जन्मदिवस पर जसपाल अरोरा मित्रमण्डली द्वारा उनको शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुए पुष्प गुच्छ एवं पुष्पहारों से राजस्व मंत्री का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 Comments