सीहोर। प्रदेश महिला कांग्रेस नेतृत्व के आव्हान पर जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को सीहोर जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं व मासूम बच्चियों पर हो रहे अत्याचार, दुष्कर्म के विरोध में केण्डल मार्च निकाला गया। उपस्थित सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं सम्बोधित करते हुए महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ने कहा कि प्रदेश व जिले में महिलाओं के प्रति अपराध कम होते नजर नहीं आ रहे है। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार की घटनाएं पुलिस और कानून व्यवस्था की कलई खोलती नजर आ रही है। पिछले कई महीनों में प्रदेश व जिले में अब तक महिलाओं पर अत्याचार के मामले सेकड़ा पार कर चुका हैं। इन मामलों से प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े होते हैं। बहुत सारी महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने लोक-लाज या अन्य किसी दबाव में आकर सब्र का घुट पी अत्याचार सहकर भी चुप रही। इसमें वो मामले शामिल नहीं है जिन मामलों में किसी वजह से समझौता भी हो गया और बेबस महिला ने अपने दर्द को अपने ही अंदर छुपा लिया।
दिसंबर 2012 को दिल्ली में छात्रा निर्भया के साथ हुई गैंगरेप घटना के बाद युवतियों महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए बनाए गए कानून में संशोधन हुआ और सख्त सजा का प्रावधान किया गया। कानून में हुए संशोधन के बावजूद देश, प्रदेश के साथ ही जिले में महिलाओं युवतियों पर उत्पीडऩ के मामलों को नियंत्रित नहीं किया जा सका है। उल्टे इस तरह के अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। यह सब सरकार की अनदेखी का नतिजा लचीली कानून व्यवस्था का नतिजा है। जिसका हम कठौर विरोध करते हैं और अत्याचारियों व दुष्कर्मीयों के विरूद्ध सरकार से फांसी की मांग करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, मोहिनी अग्रवाल, हेमलता चौहान, सरिता राठौर, तारा सेन, सबना बी, रीना मालवीय, ममता शर्मा, दिपिका शर्मा, तब्बसुम खान सहित राजाराम बड़े भाई,पवन राठौर, निशांत वर्मा ,विवेक राठौर, गणेश तिवारी, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, जयंत शाह, घनश्याम यादव, आशीष गेहलोत, के.के.रिछारिया,,तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर,,विवेक टांक, संतोष सिंह बेस, ताराचंद यादव, ईश्वर सिंह चौहान, धीरेन्द्र ठाकुर, पंकज शर्मा, मनीष मेवाड़ा, यश यादव, लक्की सक्सेना, अजय रायकवार, राधेश्याम, जयसिंह भारती, रोहित भारती, सोनू वर्मा आदि उपस्थित रहे।

0 Comments