सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया नवरात्रि पर्व उत्सव
स्थानीय श्री राधा कृष्ण मोदी सरस्वती विद्या मंदिर डिपो सीहोर में नवरात्रि के अवसर पर आज विद्यालय में छोटी-छोटी कन्याओं का कन्या -पूजन प्राचार्य जी श्री मान जगन्नाथ जी सुहागपुरे, श्रीमती नेहा मालवीय दीदी ,कविता वर्मा ,दीदी श्रीमती दीप्ति जैन दीदी, श्रीमती लता मालवीय दीदी, रीना मालवीय सलोनी वर्मा श्रीमती कामिनी राठौर मुस्कान राठौर मुस्कान रैकवार द्वारा किया गया ,आरती की गई उसके पश्चात नन्ही -नन्ही कन्याओं द्वारा मनमोहक गरबा भी प्रस्तुत दी गई। विद्यालय के भैया बहनों द्वारा माताजी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। कक्षा षष्ठी- सप्तमी -अष्टमी की बहनों द्वारा महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत पर नृत्य प्रस्तुत किया ।सभी भैया बहिनो को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समस्तआचार्य व दीदियां उपस्थित रहे।

0 Comments