अशोक विजय दशमी पर लेंगे लाखों लोग बौद्ध धम्म की दीक्षा

सीहोररू.दिनांक12 अक्टूबर 2024 को अशोक विजय दशमी के अवसर पर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा द्वारा दीक्षा भूमि नागपुर में एक विशाल धम्म दीक्षा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय धम्म सेवक संघ के राष्ट्रीय संयोजक संघप्रिय कमलेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर से लाखों की संख्या में लोग भाग लेकर बौद्ध धम्म की दीक्षा लेंगेएइसी क्रम में सीहोर जिले में भी राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों द्वारा घरघर जाकर कार्यक्राम का आमंत्रण दिये जा रहे हैं। जिससे सीहोर जिले से भी हजारों की संख्या में लोग नागपुर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दिन प्रियदर्शी सम्राट अशोक ने धम्म दीक्षा ग्रहण की थी इसी दिन को एतिहासिक बनाने के बोधिसत्व बाबा साहब डॉण्बी आर अंबेडकर ने भी पाँच लाख लोगों के साथ बौद्धदीक्षा ली थी। मान्यवर कांशीराम साहब का भी सपना भारत को बौद्धमय बनाने का था। इसी सपने को साकार करने व भारत की वैश्विक पहचान को गौरान्वित करने के देश के लाखों बौद्ध उपासक उपासिका एवं अंबेडकर अनुयायी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं 9 अक्टूबर को अपने घरों पर पंचशीलध्वज लगाकर अशोक विजयदशमी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय बौद्ध महासभा जिला अध्यक्ष एस एल बौद्ध, सविता बौद्ध महिला विंग जिला अध्यक्ष, लक्ष्मी दोहरे, बहुजन उत्सव समिति अध्यक्ष लाड़सिंह बौद्ध, लखनलाल पूर्वी, डी.एस.बगाना, राजाराम सूर्यवंशी, दिनेश गहरवाल, ओंकार सिंह, हरिओम बौद्ध, विष्णुप्रसाद बौद्ध, राजकमल वंसकार, एन.पी. सागर फौजी, राहुल सागर झरखेड़ा, प्रिंस हिंडोलिया, यश हिंडोलिया उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments